फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 17 अप्रैल को चुनावी वाहनों की अनुमति हो जाएगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब तक ली गई 45 वाहनों की अनुमति 17 अप्रैल को स्वत: समाप्त हो जाएगी। 18 अप्रैल से नामांकन शुरू होने के साथ चुनाव प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति सीधे जिलाधिकारी से लेनी होगी।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि लोकसभा चुनाव संबंधी कार्यों व प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति देने की जिम्मेदारी उनके पास है। नामांकन शुरू होने से पहले उनके द्वारा दी गई वाहनों की अनुमति 17 अप्रैल तक स्वत: समाप्त हो जाएगी। सभी दलों से अब तक करीब 45 वाहनों की अनुमति ली गई है। 18 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों का नामांकन शुरू हो जाएगा। इससे प्रत्याशियों को प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति सीधे जिला निर्वाचन अधिकारी से लेनी होगी।
-

नामांकन में तीन वाहन ही ला सकेगा दावेदार
नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया 18 से 25 अप्रैल तक लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन होंगे। कोई भी प्रत्याशी नामांकन के लिए तीन वाहनों का ही प्रयोग कर सकेगा। एक वाहन पर चालक सहित पांच व्यक्ति ही बैठ सकेंगे। यह वाहन बैरियर से 100 मीटर पहले खड़े करने हाेंगे। तीन से अधिक आने वाले वाहनों को बैरियर से पहले बनाए गए पार्किंग स्थल में खड़ा कराया जाएगा। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित पांच व्यक्तियों को ही एक साथ प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें