फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 14 घंटे बिजली न मिलने पर लोगों ने उपकेंद्र घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र के फीडरों पर शनिवार को काम चलने से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। शाम को फीडर चालू करते ही ट्रिपिंग-फाल्ट शुरू होने बत्ती गुल हो गई। रात में भी बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और उपकेंद्र का घेराव कर दिया। इससे बिजली कर्मचारी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


ठंडी सड़क उपकेंद्र के चौक फीडर व कोल्ड फीडर के विभाजन का कार्य चल रहा है। काम की धीमी रफ्तार के चलते पिछले पांच माह से कई बार दिन में शट डाउन लेकर काम कराया गया, लेकिन अभी तक फीडर विभाजन का काम अधूरा है। इसी क्रम में शनिवार को सुबह 10 बजे से उपकेंद्र के चारों फीडर बंद कर काम शुरू कराया गया। दिन भर काम चलने से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली और वह गर्मी बर्दाश्त करते रहे। शाम 5.30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू करने का समय निर्धारित था। इससे शाम करीब छह बजे उपकेंद्र से फीडर चालू किए गए।
कुछ ही देर में कहीं फाल्ट हुआ तो कहीं फ्यूज उड़ने से बत्ती फिर गुल हो गई। करीब 10 बजे तक जब बिजली नहीं मिली तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। इससे गुस्साए मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी आदि के उपभोक्ता उपकेंद्र पर जा धमके और बिजली न मिलने से हंगामा करने लगे। भीड़ देख भयभीत कर्मचारी, लाइनमैन वहां से भाग गए। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि न तो बिजली मिल रही है, जानकारी के लिए फोन करो तो जेई से लेकर लाइनमैन तक कॉल रिसीव नहीं कर रहे। किसी तरह भीड़ को समझाकर शांत करने का प्रयास किया गया और फीडरों पर काम शुरू कराया गया। रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि दिन भर काम चलने के बाद शाम को जब फीडर चालू किए गए तो एक साथ लोड पड़ने से फाल्ट होने लगे। बिजली चालू न होने से कुछ मोहल्लों के लोग उपकेंद्र पर आ गए थे। हालांकि उन्हें समझाकर शांत किया गया। रात 12 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें