फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दवा न होने से पात्रों को नहीं मिल पा रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टीकाकरण के लिए लगने वाले शिविरों में दवा की उपलब्धता न होने से जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। जानकारी पर सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि वीएचएनडी शिविरों का प्रमुख उद्देश्य नियमित टीकाकरण के साथ गर्भवती, शिशुओं, कुपोषित व बीमार बच्चों, किशोरियों आदि को सभी स्वास्थ्य सेवाएं देना है। लेकिन डैशबोर्ड की समीक्षा में लगातार शिविरों में दवाइयों की उपलब्धता न होने से पात्रों को स्वास्थ्य सेवाएं न मिल पाने का मामला पाया जा रहा है। यह बेहद गंभीर मामला है।
इससे एक सप्ताह के अंदर सभी एएनएम को वीएचएनडी शिविरों के लिए सभी प्रकार की दवाएं व संसाधन उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही शिविरों में लापरवाही पाए जाने पर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराएं। सीएमओ ने पर्यवेक्षण में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें