फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: समितियों पर खाद आपूर्ति न करने में पीसीएफ जिला प्रबंधक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सहकारी समितियों पर खाद आपूर्ति न करने व मनमानी में पीसीएफ जिला प्रबंधक निलंबित कर दिए गए गए। समितियों से धनराशि मिलने के बावजूद खाद नहीं भेजी गई। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर पीसीएफ प्रबंधक ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी स्थित आलू विकास संघ से सात अगस्त को तीन लाख 31 हजार 200 रुपये भेजने के बावजूद पीसीएफ से 21 अगस्त तक खाद की आपूर्ति नहीं की गई। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में जिला कृषि अधिकारी व एआर कोऑपरेटिव की तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराई। इसमें 12 दिन विलंब से खाद की आपूर्ति किए जाने की पुष्टि हुई।
वहीं, शमसाबाद समिति से 13 लाख 17 हजार 275 रुपये भुगतान के पांच दिन बाद भी पूरी खाद नहीं भेजी गई। अन्य सहकारी समितियों पर खाद की आपूर्ति में मनमानी करने के मामले में जिलाधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेज दी। इस पर पीसीएफ प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रभूषण ने पीसीएफ जिला प्रबंधक विपिन कुमार को निलंबित कर मेरठ जनपद से संबद्ध कर दिया है। उन्होंने अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक को जांच अधिकारी नामित कर आरोपपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जनपद में समितियों व दुकानों पर खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें