फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विकास कार्यों की जांच में मानक से अधिक मिला भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजपुर में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर बुधवार को डीपीआरओ ने जांच की। उन्हें मौके पर काम से अधिक भुगतान का मामला मिला।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भोजपुर निवासी सर्वेश सिंह ने डीएम से शिकायत की कि गांव में सीसी रोड, नाली निर्माण व हैंडपंप रिबोर में जमकर धांधली की गई। कई कार्य बिना कराए ही भुगतान कर दिया गया। इस पर डीपीआरओ राजेश कुमार चौरसिया ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्हाेंने बताया कि वर्ष 2021-22 व 22-23 के कार्यों में अनियमितता की शिकायत थी। जांच के दौरान कार्य तो मौके पर मिले हैं, लेकिन कुछ कार्यों का मानक से अधिक भुगतान भी किया गया है। सभी कार्यों की विधिवत जांच करने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें