फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेंटिंग और निबंध से बताया पर्यावरण का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वन महोत्सव सप्ताह के तहत बुधवार को स्कूल में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने पोस्टर, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शहर के मसेनी चौराहा स्थित विद्यावती माध्यमिक विद्यालय में वन विभाग की ओर से पौधारोपण जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को कदम बढ़ाना चाहिए। पर्यावरण असंतुलित होने बड़ा संकट आ सकता है। इससे जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर तैयार करना चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, जैव विविधता आदि बारे में भी जागरूक किया।
दीपशिखा ने बच्चों को पेड़-पौधों की उपयोगिता बताई। इस दौरान बच्चों ने पेंटिंग, निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण पर विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्रबंधक प्रबंधक वासुदेव तिवारी, पूनम व शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें