फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रधान के खाते में विकास कार्यों का भुगतान, सचिव निलंबित

Wed, 17 Sep 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिड़ौर की प्रधान के खाते में विकास कार्यों का भुगतान करने में सचिव को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में एक सप्ताह पहले ही जिलाधिकारी ने प्रधान के अधिकार सीज कर दिए थे।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भिड़ौर के विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत पर हुई जांच में प्रधान जयदेवी के खाते में तीन लाख दो हजार रुपये भुगतान होने की पुष्टि हुई थी। इसमें प्रधान के साथ सचिव आदित्य वर्मा दोषी पाए गए। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने वित्तीय अनियमितता की दोषी प्रधान जयदेवी के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार एक सप्ताह पहलेे ही सीज कर दिए थे।
जिलाधिकारी के आदेश पर डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने ग्राम विकास अधिकारी आदित्य वर्मा को निलंबित कर अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया है। उन्होंने कमालगंज बीडीओ को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में सचिव के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। डीडीओ ने बताया कि शासनादेश का उल्लंघन करने में ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें