फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भुगतान पूरा, तीन माह बाद भी आधुनिक लैब अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज सीएचसी में मरीजों की बेहतर जांच के लिए 65 लाख रुपये से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य जून में ही पूरा हो जाना था। धीमी गति के चलते तीन माह बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन




स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। मरीजों को बेहतर जांच की नि:शुल्क सेवा के लिए कायमगंज सीएचसी में 65 लाख रुपये की लागत से निर्माण शासन से स्वीकृत किया गया। छह फरवरी से निर्माण शुरू करने के साथ पांच जून तक भवन तैयार करने के आदेश दिए गए। इसमें जांच लैब के अलावा, वेटिंग हॉल, महिला व पुरुष शौचालय आदि निर्माण शामिल हैं।
लैब में लिवर, किडनी की जांच के साथ खून व अन्य कई प्रकार की जांच के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। निर्माण के लिए 90 फीसदी से अधिक किया जा चुका है। कार्यदायी संस्था की मनमानी और निर्माण की धीमी रफ्तार के चलते निर्धारित समय के करीब तीन माह बाद भी निर्माण पूरा नहीं किया जा सका है। अब तक मात्र 65 से 70 फीसदी ही निर्माण हो सका है। निर्माण में देरी से मरीजों को बेहतर जांच सुविधा मिलने में भी विलंब हो रहा है। फिलहाल यह भी कोई बताने वाला नहीं है कि निर्माण कब तक पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि बीपीएचयू के निर्माण के लिए शासन से ही कार्यदायी संस्था नामित की गई है। निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण पूरा होने के साथ शीघ्र ही मरीजों के लिए जांच की सुविधा शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें