फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धूप खिलने पर मरीज बढ़े, डॉक्टरों की लेटलतीफी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बारिश व सर्द हवाओं के बाद शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिलने से लोहिया अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरे के बाहर धक्का-मुक्की होती रही। सबसे ज्यादा मरीज सांस और खांसी जुकाम के पहुंचे। डॉक्टरों की लेटलतीफा में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में 630 मरीज पहुंचे। जबकि इससे पहले कई दिनों से मरीजों की संख्या 500 तक नहीं पहुंच रही थी। सुबह से ही चटख धूप खिलते ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि अधिकांश डॉक्टर साढ़े नौ बजे के बाद ही अपने कमरों में पहुंचे। तब तक मरीजों की लंबी कतारें लग चुकी थीं।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे मरीजों का आलम यह रहा कि पर्चा काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। लाइन से हटकर पर्चा बनवाने का प्रयास करने पर विवाद भी खड़ा हो गया। कुछ कर्मियों ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत किया। सबसे अधिक करीब 200 मरीज सांस, खांसी, जुकाम, सीने में दर्द के पहुंचे।
विज्ञापन

चेस्ट फिजीशियन डॉ. ध्रुवराज सिंह के कमरे के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। डॉक्टर के कमरे में सहयोगी ने पर्चा जमा किए, तो धक्का मुक्की होने लगी। शोरगुल शुरू होते ही सुरक्षा गार्डों ने मामला शांत किया।
बालरोग विशेषज्ञ डॉ.विवेक सक्सेना भी अपने कमरे में नौ बजे के बाद पहुंचे। उन्होंने साढ़े 11 बजे तक 30 से अधिक मरीजों को देख लिया था। बालरोग विशेषज्ञ ने बताया कि बच्चों को धूप में कपड़े उतारकर नहीं लिटाना चाहिए। ठंडी हवाएं बच्चों को अधिक नुकसान पहुंचाएंगी।
सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि सुबह सभी डॉक्टरों को करीब दो घंटे भर्ती मरीजों को देखने के लिए जाना होता है। ओपीडी में भी नौ बजे के बाद ही मरीज आते हैं। लिहाजा कुछ देर मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। वह हर स्थिति पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें