फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्पताल के सामने मरीज ने तोड़ा दम, शिनाख्त नहीं

Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क स्थित एक अस्पताल के बाहर मरीज ने दम तोड़़ दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवा दिया। देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब दो बजे ठंडी सड़क स्थित एक अस्पताल के बाहर दो बजे 45 वर्षीय मरीज पहुंचा। डॉक्टर उस समय अस्पताल बंद करके घर जा चुके थे। कुछ देर बैठने के बाद वह वहीं गिर गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाशी ली, तो उसके जेब में 50 रुपये, कैप्सूल और एक दवाई का पर्चा मिला। पर्चे पर उसका नाम सुधेश लिखा था। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। कादरीगेट थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवा दिया है। सूचना पर पहुंचे डॉक्टर एनएस चौहान ने बताया कि यह मरीज कभी दवा लेने नहीं आया। वह क्लीनिक को डेढ़ बजे बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें