फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यात्री के जेवर चोरी करने में तीन महिलाओं पर मुकदमा

Mon, 26 Jun 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ई-रिक्शा सवार यात्रियों के बैग से जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों महिलाएं मैनपुरी की निवासी हैं। यह गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देती हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहल्ला रोहिला निवासी शैलेंद्र यादव की पत्नी अनीता यादव शनिवार को राजीव गांधी नगर के रिश्तेदार के यहां से घर जा रही थीं। ई-रिक्शा पर सवार तीन महिलाओं ने उनके बैग का ताला तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। रोडवेज बस अड्डा पर भनक लगने पर उनकी बेटी ने लोगों की मदद से तीनों महिलाओं को दबोच लिया। उनके पास से हार, जंजीर, अंगूठी, तोड़ियां और नकदी बरामद कर ली। अनीता की तहरीर पर पुलिस ने मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव सहारा निवासी विनीता, कमलेश उर्फ मुन्नी देवी व पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
गौरतलब है कि शहर में कई स्थानों पर इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि महिलाओं का गिरोह सक्रिय होकर यात्रियों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं से पूछताछ की गई है। कई जानकारियां हासिल कर ली हैं। आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें