फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस ने किया रूट मार्च

Sun, 07 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सारी तैयारियां की जा रहीं हैं। पुलिस सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार कर रही है। इसी क्रम में अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स व पीएसी की व्यवस्था की गई है। शनिवार को कोतवाली पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स ने नगर में रूट मार्च कर मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। यह पैदल मार्च कोतवाली से शुरू हुआ। टीपी चौराहा, पृथ्वी दरबाजा, बजरिया होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। यहां से पुल गालिब तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल, इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी, चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें