फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर एसपी ने थाने के अभिलेख देखे

विज्ञापन
थाना जहानगंज का निरीक्षण करते एसपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड व कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद एसपी ने मैस में बने खाने की गुणवत्ता को परखा। परिवहन शाखा में वाहनों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर में जहानगंज व कमालगंज थाने का निरीक्षण कर अभिलेख देखे। इसके साथ ही सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ व लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के आदेश दिया।
एसपी अशोक कुमार मीणा शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में परेड का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने यूपी 112 के वाहनों में रखी गई फस्ट एड किट व दंगा निरोधक यंत्र को निकलवा कर देखा।
उनकी साफ सफाई रखने की बात कही। पुलिस कर्मियों की बैरक में रोशनी कम होने पर नाराजगी जाहिर की। मैस में बने खाने को खाकर देखा और पुलिसकर्मियों से खाने का फीड बैक भी लिया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर यूपी 112 में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों की जानकारी ली। यूपी 112 के घटनास्थल पर पहुंचने के समय का चार्ट देखकर उसमें लगातार सुधार करने के आदेश दिए।
दोपहर में थाना जहानगंज व कमालगंज का निरीक्षण कर अभिलेखों का मुआयना किया। सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ कर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें