फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में धांधली कराएगी सपा-सांसद

Wed, 18 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगी। विभिन्न पदों पर पार्टी समर्थिक उम्मीदवार उतारे जाएंगे। सपा सरकार पंचायत चुनाव में धांधली करा सकती है, फिर भी पार्टी कार्यकर्ता धांधली रोकने को तैयार रहेंगे। यह बात भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कही। वह अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कानपुर-बांद्रा ट्रेन का स्टापेज फतेहगढ़ में करने की कोशिश है। रेल मंत्री के समक्ष कासगंज-अलीगढ़ के लिए नई रेल लाइन डालने का प्रस्ताव रखा है। कानपुर से फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद से आगरा और फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाए जाने की भी मांग की गई है। आनंद विहार ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलवाने की बात चल रही है।

सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब है। मिट्टी की टेस्टिंग कागजों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि हर तीन साल में मृदा परीक्षण होना अनिवार्य है। लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता भू माफियाओं का साथ न दें। इस दौरान अमर सिंह खटिक, दिलीप भारद्वाज, संजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें