उत्तर प्रदेश के कांग्रेस चुनाव प्रभारी एवं बनारस के पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव सीधे जनता से होना चाहिए। राम मंदिर निर्माण की तिथि घोषित करने वाले संघ के पदाधिकारी सुब्रमण्यम स्वामी के प्रश्न पर कहा कि यह संघ का पागलपन है।
शुक्रवार को पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी सेंट्रल जेल में बंद बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय से मिलने आए थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा ने जिला पंचायत चुनाव में जिस तरह से अपने लोगों को जीत दिलवाई है, उसे जनता जानती है।
कहा कि सरकारें सत्ता का कैसे दुरुपयोग करतीं हैं उसका नमूना जिला पंचायत के चुनाव में देखने को मिला है। पूर्व एमएलसी ने कहा कि खरीद फरोख्त को रोकने के लिए जिला पंचायत का चुनाव सीधा जनता से कराना चाहिए। संघ के नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा राम मंदिर निर्माण की तिथि घोषित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। मामले के ट्रायल के दौरान कोई भी तिथि घोषित नहीं कर सकता है।
संघ के लोग क्या कह दें इससे वह इत्तेफाक नहीं रखते। इस राय पर भाजपा की सहमति होने के प्रशभन को वह टाल गए। उन्होंने कहा कि भाजपा इससे सहमत है कि नहीं इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कहा कि ऐसे लोग देशभक्ति का दंभ भरते हैं लेकिन उनके कामों से देशभक्ति नहीं झलकती है। इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, जिला महामंत्री डा. दिनेश अगिभनहोत्री, शिवम तिवारी, राकेश सागर आदि मौजूद रहे।