कायमगंज। विकास खंड की 87 ग्राम सभाओं में से 19 में कोरम पूरा न होने से प्रधान शपथ से वंचित रहेंगे। इनमें विकास खंड में निर्विरोध चुने गए मिस्तनी के प्रधान शिवम यादव भी शामिल हैं।
सदस्य पदों के रिक्त रहने वाली ग्राम सभाओं में सुभानपुर में सदस्य पद के 13 पदों के सापेक्ष मात्र एक वार्ड से, न्यामतपुर ढिलावली के 11 पदों के सापेक्ष 3, अताईपुर कोहना के 13 वार्डों में से एक, कटरा रहमत खां के 15 वार्डों में से एक पर भी नामांकन नहीं किया गया। नीबलपुर में 11 में से 5, जिजपुरा में 13 में से 5, बहलोलपुर में 11 में से किसी पर नामांकन नहीं किया था।
सिनौली में 13 में से 3, धर्मपुर में 13 में से एक भी नहीं, लालपुर पट्टी में 11 में से 3, नरेैनामऊ में 15 में से एक, दीपपुर नगरिया में 11 में से 3, पथरामई में 9 में से एक भी नामांकन नहीं हुए। मिस्तनी में 11 में से 4, जिनौल में 13 में से एक भी पद पर नामांकन नहीं हुआ।
महमूदपुर सिनौड़ा में 11 सदस्य पदों में से किसी ने नामांकन नहीं किया। रौकरी में 13 में से 5, सिकंदरपुर अगू में 13 में से 5 तथा सिकंदरपुर खास में 11 में से मात्र 4 वार्डों के लिए ही सदस्यों का चयन हो सका है। ऐसी दशा में इन ग्राम सभाओं से जीत कर आने वाले प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं ले सकेंगे।
बीडीओ विमला देवी ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद ही रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुरूप 20 दिसंबर को चयनित प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।