फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के 241 और सदस्य के 502 पर्चे बिके

Sun, 15 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। प्रधान और सदस्य पद की चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन प्रधान पद के लिए 241 और सदस्य पद के लिए 502 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। बीडीओ के कार्यालय पर मौजूद न होने के कारण दावेदारों को क्षेत्र पंचायत का अदेय प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सका। इससे शाम तक लोग अदेय प्रमाणपत्र के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान और सदस्य पद के लिए चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन ब्लाक कार्यालय पर दावेदारों की भीड़ लगी रही। नामांकन पत्र भरने के लिए ब्लाक कार्यालय के  बाहर वकीलों के यहां दावेदारों की भीड़ लगी रही। इससे कई बार रेलवे रोड पर जाम की स्थिति बनी।

जाम खुलवाने में पुलिस को कई बार मशक्कत करनी पड़ी। दावेदार जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के अदेय प्रमाण पत्रों के लिए ब्लाक कर्मियों के चक्कर काटते रहे। बीडीओ विमला देवी के मौजूद न होने के कारण लोगों को क्षेत्र पंचायत के अदेय प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके। निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन दाखिल करने का काम शुरू कराने के लिए ब्लाक परिसर में बैरीकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन


12 टेबल पर होंगे नामांकन पत्र दाखिल
 विकास खंड की 12 न्याय पंचायतों के लिए नामांकन दाखिल करने वालों की सुविधा के लिए न्याय पंचायत वार 12 टेबल लगवाई जाएंगी। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की भीड़ को नियंत्रित कराने के लिए ब्लाक परिसर में हर टेबल के बाहर दो गार्ड और परिसर की निगरानी के लिए एक उपनिरीक्षक, दो सशस्त्र गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य गेट पर दो उपनिरीक्षक, दो एचसीपी, महिला और पुरुष आरक्षियों के अलावा महिला गार्ड भी तैनात रहेंगी। ब्लाक कार्यालय के बाहर जाम की स्थिति से लोगों बचाने के लिए एसएसआई को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें