फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जारी की अधिसूचना, आरओ और एआरओ नामित

Sun, 08 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव को अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव के लिए आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी गई है। प्रथम चरण में कायमगंज व नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों का चुनाव चार चरणों में होगा। प्रथम चरण मेें कायमगंज व नवाबगंज ब्लाक में चुनाव होगा। दूसरे चरण में बढ़पुर व  कमालगंज, तीसरे चरण में शमसाबाद, राजेपुर और चतुर्थ चरण में मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में चुनाव होगा। जिलाधिकारी ने सातों ब्लाकों में आरओ और 101 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

कायमगंज ब्लाक के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर हरिशंकर व नवाबगंज ब्लाक के लिए एक्सईएन सिंचाई मोरमुकुट को निर्वाचन अधिकारी बनाया है। शमसाबाद में भूमि सुधार विभाग के परियोजना प्रबंधक डीबी सिंह, , राजेपुर ब्लाक के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर प्रद्युम्न कुमार, बढ़पुर ब्लाक के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी सुशील कुमार उत्तम, कमालगंज ब्लाक के लिए अधिशासी अभियंता जलनिगम पंकज यादव तथा मोहम्मदाबाद ब्लाक के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड विपिन कुमार को आरओ नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें