फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Sun, 21 Aug 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल हुआ रिक्शा चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कायमगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों तीन मजदूर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना कंपिल क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला गंगाटोला निवासी छविराम (20), मोहल्ला मढ़ैया निवासी अखिलेश  (28) व कसबे के कुलदीप (28) मजदूरी करते हैं।

रविवार को ये लोग तंबाकू तौलवाने के लिये ट्रैक्टर से रौकरी गांव जा रहे थे, तभी रौकरी के पास ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें तीनों गभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी ताराचंद्र की 14 वर्षीय पुत्री अन्नपूर्णा घर के बाहर खेल रही थी,

तभी किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, नगर के भूसा मंडी निवासी पूरन नगर में रिक्शा चलाकर गुजर बसर करता है।
विज्ञापन


रविवार सुबह वह बाईपास रोड मंडी के पास से गुजर रहा था, तभी पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और उसका रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी उदयवीर ने ट्रक को तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। घायल रिक्शा चालक को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें