फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाला डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीलर के यहां छापा मारकर पकड़े गए 51 पेटी पान मसाले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मगर बरामदगी सिर्फ 19 पेटी की ही दिखाई है। यही नहीं देर रात तक सिफारिश करने वालों की कोतवाली में भीड़ लगी रही। आखिरकार व्यापारी को कोतवाली से ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रस्तोगी निवासी रवीश रस्तोगी के यहां स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम और कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने गुरुवार शाम छापा मारकर 51 पेटी पान मसाला बरामद किया था। पुलिस ने यह पूरा माल लोड कराकर अपने कब्जे में भी ले लिया था। मगर देर रात दर्ज किए मुकदमे में 19 बोरी प्लास्टिक की मिलने का खुलासा किया गया है। यही नहीं पुलिस यह माल पैरों के नीचे से बरामद होना दर्शाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि तमाम लोगों के सामने बरामदगी के वक्त 51 पेटी (बोरी) पकड़ी गई थी, फिर अचानक यह 19 में कैसे रह गईं। इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है।
व्यापारी के पकड़े जाने के बाद ही शहर के कई बड़े कारोबारी कोतवाली पहुंचे। पहले तो मामले को दबाने के लिए बातचीत की गई, मगर जब मामला जगजाहिर हो गया, तो माल मात्र 19 पेटी ही पान मसाला दिखाया गया। यही नहीं कोतवाली पुलिस ने व्यापारी को थाने से ही जमानत भी दे दी। इसके बाद व्यापारी के परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें