पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे सोनेलाल के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। मानसिक परेशान पल्लेदार ने मंगलवार फं दे आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सियापुर निवासी सोनपाल (53) मिल में पल्लेदारी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले एक माह से वह किसी बात को लेकर परेशान था। वह मंगलवार सुबह पत्नी लाली देवी से शौच की बात कहकर घर से निकला और काफी देर तक वापस नहीं आया। गांव के राकेश के बाग में नीम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। भतीजे हरमोहन ने पुलिस को बताया कि चाचा सोनपाल एक माह से मानसिक रुप से परेशान चल रहे थे। इसके कारण उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनपाल अपने पीछे पत्नी लाली देवी पुत्र सचिन, नितिन, रजनेश व पुत्री संध्या को छोड़ गए। पोस्टमार्टम में सोनपाल की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई है।