फर्रुखाबाद। अमर उजाला की मुहिम हेलमेट लगाएं जीवन बचाएं रंग लाने लगी है। जीजीआईसी में छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने पर जोर दिया।
गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में हेलमेट लगाएं जीवन बचाएं विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोस्टर पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, हेलमेट लगाने के संदेश उकेरे। छात्राओं ने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में ऋचा शुक्ला, विधि शुक्ला, शैलवी, प्रियंका पांडेय, दीप्ति रावत, महक बाथम, दुर्गा देवी, सवा रहमानी, अंजुम फहीम, नेहा बाथम, प्रिया चौरसिया, सुरभि गुप्ता, वसुंधरा, प्रतीक्षा बाजपेई, रिदिमा सिंह, मंतसा आदि ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्या मीना यादव ने छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि हेलमेट लगाने से जीवन की सुरक्षा तो होती ही है साथ में चिकित्सक के यहां होने वाली रुपयों की बर्बादी से भी बचा जा सकता है। स्काउट गाइड की ट्रेनिंग कमिशभनर आदेश गंगवार ने शिविर लगाकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।