फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पारिवारिक कलह में पेंटर ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-25, लोहिया अस्पताल में रोते पेंटर के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शराब के लिए पैसों को लेकर पारिवारिक कलह के चलते एक पेंटर ने जहर निगल लिया। वह विषाक्त पदार्थ का रैपर लेकर घर पहुंचा और परिजनों को दिखाया। उसे सीएचसी के बाद लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी सांसें थम गईं।
कमालगंज थाने के गांव मोहनपुर दिनारपुर निवासी सौरभ जाटव (30) मकानों पर पेंट करने का काम करता था। वह शराब पीने का शौकीन था। उसकी पत्नी खुशबू बच्चों का हवाला देकर पति को शराब न पीने के लिए कहती थी। इससे सौरभ आए दिन गुस्सा हो जाता था। सोमवार सुबह सौरभ ने जहर खा लिया। इसके बाद वह जेब में रैपर रखकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में उसने परिजनों को जहर खाने की बात बताई। इससे घबराए परिजन उसे सीएचसी कमालगंज ले गए। हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घर में मां उर्मिला, पुत्री नित्या और पुत्र असमर्थ हैं। इसका एक बड़ा भाई पंकज है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें