फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रात भर बंद रहा ऑक्सीजन प्लांट, सिलिंडर से चला काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट ने मंगलवार रात काम करना बंद कर दिया। ड्यूटी कर्मचारी ने इसकी सूचना इमरजेंसी के अलावा सभी वार्डों के प्रभारियों को दी। आनन-फानन में सिलिंडर की व्यवस्था कर मरीजों को ऑक्सीजन दी गई। सीएमएस को कई बार फोन किया गया, मगर बात नहीं हो सकी। सुबह में इंजीनियर ने पहुंचकर जुगाड़ से प्लांट चलवा दिया।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में मंगलवार रात प्योरिटी 90-95 की बजाय शून्य पर आ गई। लिहाजा ऑक्सीजन बनना बंद हो गई। रात आठ बजे के करीब प्लांट ड्यूटी कर्मचारी ने इमरजेंसी के अलावा पीकू, जीरियाट्रिक, आर्थो, जनरल, सर्जरी समेत सभी वार्डों में ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने की सूचना दी।
ऑक्सीजन प्लांट में आई तकनीकी खराबी की सूचना देने के लिए इमरजेंसी से कई बार सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी से बात करने का प्रयास किया गया, मगर फोन नहीं उठ सका। इससे कर्मचारी खासे परेशान रहे। आनन-फानन में सिलिंडरों की व्यवस्था कर मरीजों को ऑक्सीजन दी गई। ड्यूटी कर्मी में अधिकृत वाट्सएप ग्रुप पर पत्र भेजकर स्थिति की सूचना दे दी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पहुंचे इंजीनियर ने जांच के बाद प्योरिटी ठीक की, तो 12 से 15 तक आने लगी। इसके बाद ऑक्सीजन का काम चलने लगे। अब स्थायी समाधान गुरुवार को किया जाएगा। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से दवाई ले ली थी। प्लांट की तकनीकी दिक्कत की जानकारी हो गई थी। गुरुवार को सही करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें