फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खिमसेपुर चेयरमैन के बूथ पर 49.33 प्रतिशत ही वोट पड़े

Thu, 16 May 2024 02:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। खिमसेपुर नगर पंचायत से भाजपा के चेयरमैन पुष्पराज सिंह के गांव संतोषपुर मजरा मदनपुर के बूथ संख्या 63 पर 49.39 प्रतिशत ही वोट पड़े। यहां 1320 में 652 वोट डाले गए। वहीं सपा के दो बार के सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू के पैतृक गांव धीरपुर के दो बूथों पर 50.29 प्रतिशत मतदान हुआ। सपा के पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के गांव जरारी के 6 बूथों पर 49.49 प्रतिशत वोट डाले गए।
विज्ञापन


चेयरमैन खिमसेपुर के मूल गांव के साथ ही खिमसेपुर के तीन बूथों पर भी मतदान 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। खिमसेपुर के बूथों पर 4160 में 1969 (47.33 प्रतिशत) वोट पड़े। वहीं, मदनपुर में 56.33 प्रतिशत वोट डाले गए। धीरपुर के बूथ संख्या 67 पर 47.69 व 68 पर 53.34 प्रतिशत वोट पड़े। जरारी में 7826 में 3889 वोट डाले गए। मुस्लिम बहुल अन्य गांवों में अलाउद्दीनपुर में 72.17, भड़ौसा में 60.21, राजेपुर सरायमेद में 64.69, जहांगीरपुर में 79.59, नगला दाऊद में 66.75, बंथलशाहपुर में 60.89, गुलरिया शर्फाबाद में 61.14, ईशापुर में 60.65 प्रतिशत वोट डाले गए। गंगाइच में दोपहर 12 बजे तक 52 प्रतिशत मतदान हो गया था। अंत में 68.03 प्रतिशत रहा।

मोहम्मदाबाद कस्बे के 19 बूथों पर 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ। 11896 में 6797 वोट पड़े। पिपरगांव के 6 बूथों पर 49.29, जहानगंज में 57.73, दरौरा में 64.71, रामपुर माझगांव में 55.39, श्रृंगीरामपुर में 52.43, बेहटा में 64.35, भटपुरा में 64.31, शेखपुर में 64.78 प्रतिशत वोट पड़े। रजीपुर ग्राम पंचायत में मुकेश राजपूत की ससुराल वाले कोहनीनगला के बूथ पर तो 91 प्रतिशत वोट पड़ गए। इसके बावजूद रजीपुर के अन्य तीन बूथों पर मतदान 48.10 प्रतिशत पर ही सिमट गया। मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश प्रताप व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह के गांव खुदागंज में 65 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें