फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर हमला, चार घायल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चुनाव प्रचार की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी भीड़ लगाकर प्रचार करने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पर भीड़ ने हमला बोल दिया। दबंगों ने चौकी प्रभारी और सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने दो नामजद समेत 30 लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
गांव देवरामपुर में क्रासिंग के पास बुधवार रात सवा 12 बजे करीब 30 लोग एकत्रित थे। सूचना पर आईटीआई चौकी प्रभारी राजीव कुमार, सिपाही लालमन, श्यामवीर व पवन कुमार के साथ पहुंचेे। पुलिस ने जब मना किया, तो भोले व शिवनाथ ने 12 लोगों के साथ मिलकर चौकी प्रभारी और सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी जब वहां से भागे, तो हमलावर रेलवे लाइन किनारे पड़े पत्थर फेंकने लगे। मारपीट और पत्थरों से चौकी प्रभारी समेत तीनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने भोले, शिवनाथ समेत 12 अज्ञात लोगों पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कराया है। पुलिस ने हमला करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें