फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिले के 12 पीएम आदर्श गांवों के विकास की रूपरेखा बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने अभिसरण समिति के साथ बैठक कर चयनित 12 प्रधानमंत्री आदर्श गांव के विकास की रूपरेखा बनाई। ग्रामीणों से कूड़ा निस्तारण केंद्र में ही कूड़ा डालने की अपील की गई।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि पांचालघाट क्षेत्र के गांव सोताबहादुरपुर के ग्रामीण यदि सड़क पर कूड़ा फेंकते पाए गए तो जुर्माना वसूला जाएगा। निस्तारण केंद्र पर ही गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डालें। शहर के निकटवर्ती गांवों में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता है। शहर का कूड़ा गांवों के किनारे डाले जाने का यह दुष्प्रभाव है।
सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण नाली में गड्ढा न बनाएं। इससे मच्छर पनपने के साथ बीमारियां फैलेंगी। चिह्नित 12 गांवों को आदर्श बनाया जाएगा। ग्रामीण सोलर लाइट लेने के लिए उत्सुक नहीं हैं तो यह आश्चर्य की बात है। उन्होंने कहा कि जिस ग्रामीण का बैंक खाता न हो वह जन-धन खाता खोल ले। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने 25 फीट लंबा व 50 फीट चौड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श गांव में लखमीपुर, गदनपुर आमिल, उबरीखेड़ा मकरंद, आलूपुर, मदायन, नगला घाघ, अब्दुल रहमानपुर, जरारी, हजरतगंज, बमरुलिया, गदनपुर वक्त व जिरखापुर शामिल है। डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीडी कपिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें