फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान सपा विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सूख्‍ाे हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई गई है। वादी खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार त्रिवेदी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई थी कि गांव ज्योंता में रघुनाथ यादव के घर के बाहर विधायक निधि से हैंडपंप लगाया जा रहा है। आरओ भोजपुर रमेश चंद्र यादव ने इस मामले में उन्हें जांच सौंपी गई।
विज्ञापन


इसकी जांच उन्होंने व सहायक विकास अधिकारी विमला देवी के साथ मौके पर जाकर की। इसमें शिकायत सही पाई गई। मौके पर आचार संहिता का उल्लंघन करके 8 फरवरी को निवर्तमान सपा विधायक की निधि से हैडपंप लगवाया गया है। मौजूदा समय में निवर्तमान विधायक के पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी भोजपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।


थानाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर निवर्तमान विधायक के खिलाफ धारा 171 ख के तहत रिपोर्ट लिखाई गई है। मामले की जांच के बाद न्यायोचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 नेताओं में शायद चुनाव आचार संहिता का कोई खौफ नहीं है। पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के बजाय जांच के नाम पर दर्ज मामलों को ठंडे बस्ते में डाल देता है।

इसकी बानकी ज्योंता गांव है। इसके पहले इसी गांव में रक्षपाल जाटव के आवास के बाहर हैंडपंप बीते माह की 5 जनवरी को लगाया गया था। तब ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और बोरिंग होते समय पाइप बरामद किए गए थे।


तब दरोगा शीलेष गौतम ने निवर्तमान सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। दरोगा एएम सिद्दीकी इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। उधर कोतवाली पुलिस की मानें तो चुनावी मौसम में सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी बढ़ गई है। व्यस्तता की वजह से तफ्तीश करने का समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें