फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सदर के 393 में से 229 बूथों में 10 प्रतिशत भी नहीं हुई फीडिंग

Mon, 24 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के निर्देशों के बावजूद सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की रफ्तार सुस्त है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को बीएलओ को बूथों पर बैठकर फार्म भरवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऑनलाइन फीडिंग का काम प्रभावी रूप से नहीं बढ़ सका। सदर क्षेत्र के कुल 393 बूथों में से 229 बूथ ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां फीडिंग का काम 10 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाया है।
सदर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कुछ बूथों पर तो एक प्रतिशत से भी कम डाटा फीड किया गया है। ऐसे बीएलओ पर प्रशासन की कड़ी निगाह है। जिम्मेदार अधिकारी उन्हें समय से काम पूरा करने के निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसआईआर का कार्य 4 नवंबर से शुरू किया गया था। इसके तहत बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण भरना और उसे ऑनलाइन फीड करना है। यह प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी। एक महीने के भीतर सभी मतदाताओं का डेटा अपडेट किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे तक की समीक्षा में सामने आया कि सदर के 229 बूथों पर फीडिंग का ग्राफ काफी नीचे है। अंगूरीबाग के एक बूथ पर हालात सबसे खराब हैं, जहां पंजीकृत 1003 वोटरों में से सिर्फ एक की फीडिंग हो पाई है। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत फीडिंग कराने के निर्देश दिए, कहा कि यदि समय से काम पूरा न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

सदर विधानसभा के ऐसे 10 बूथ, जहां एक प्रतिशत भी फीडिंग नहीं हुई

बूथ का नाम कुल वोट और फीडिंग प्रतिशत

प्रणव शिशुशाला जूनियर हाईस्कूल अंगूरीबाग 1003 में एक 0.10 प्रतिशत

एनएकेपी इंटर कॉलेज लोहाई रोड 1100 में तीन 0.27 प्रतिशत

बद्री विशाल महाविद्यालय कमरा नंबर छह 810 में तीन 0.37 प्रतिशत

एनएकेपी इंटर कॉलेज लोहाई रोड बूथ नंबर 200 891 में चार 0.45 प्रतिशत

संविलियन शांति उच्च प्राथमिक विद्यालय भोलेपुर में 925 में 5 0.54 प्रतिशत

राजकीय इंटर कॉलेज बालक फतेहगढ़ कमरा नंबर तीन 1097 में 6, 0.55 प्रतिशत

व्यापार कर कार्यालय रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ कमरा नंबर 2 में 1162 में 7 0.60 प्रतिशत

संविलियन विद्यालय अमेठी जदीद कमरा नंबर दो में 1188 में 9 0.76 प्रतिशत

बूथ नंबर 204 एनएकेपी इंटर कॉलेज लोहाई रोड 1224 में 10 0.82 प्रतिशत

मदन मोहन कनौडिया इंटर कॉलेज 958 में 8 0.84 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें