फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में भाजपा सांसद को घेरा

विज्ञापन
गांव जाजपुर बंजारा में कृषि प्रदर्शनी में सांसद मुकेश राजपूत का घेराव किए भाकियू नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कृषि मेले और गोष्ठी का उद्घाटन करने जाजपुर बंजारा स्थित राजकीय कृषि फार्म पर गए भाजपा सांसद का भाकियू नेताओं ने घेराव किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नए कृषि कानून वापस लेेने की मांग की। डीएम को संबोधित ज्ञापन भी जिला कृषि अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जाजपुर बंजारा के राजकीय कृषि फार्म पर किसान कल्याण मिशन के तहत हुए किसान मेले, गोष्ठी और प्रदर्शनी में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत मुख्य अतिथि थे। सांसद के पहुंचते ही भाकियू के जिला प्रभारी राममोहन दीक्षित, दिनेश सिंह, हरिओम अग्निहोत्री, हरीश कुमार शाक्य, संजू अग्निहोत्री आदि ने उन्हें घेर लिया। केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर नए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। किसान नेताओं को समझाते हुए सांसद आगे बढ़ गए। किसान नेताओं ने पंडाल में भी नारेबाजी की फिर बाहर आकर बैठ गए।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के आने पर भी नारेबाजी की। विरोध स्वरूप गोष्ठी समाप्त होने तक बाहर बैठे रहे। भाकियू के जिला प्रभारी ने डीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

किसानों को भ्रमित कर रहे विपक्षी दल : सांसद
मोहम्मदाबाद। कृषि मेले और प्रदर्शनी का सांसद मुकेश राजपूत और विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। किसानों को सम्मान निधि के रूप में 6000 रुपये सालाना दिए जा रहे हैं। बीडीओ राजबहादुर, भूमि संरक्षण उपनिदेशक अनिल कुमार यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉ.बीके शर्मा, डॉ.संजय कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। सांसद व विधायक ने प्रदर्शनी में लगाए गए 22 स्टालों का निरीक्षण भी किया।
अमृतपुर में विधायक ने किया शुभारंभ
अमृतपुर। दयानंद इंटर कालेज मैदान पर किसान मेले का शुभारंभ विधायक सुशील शाक्य ने किया। उन्होंने किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि उपनिदेशक राजकुमार और जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने भी जागरूक किया। इस दौरान सरकार की उपलब्धि दर्शाने वाली किताब बांटे गई। किताबें लेने के लिए छीनाझपटी मच गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र राजभर, एडीओ अजीत पाठक, डॉ.गौरव वर्मा, वन दरोगा लालाराम, अतुल प्रताप सिंह ,रमेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
बैनर में लिखा भोजपुर विधायक
किसान मेला में लगे बैनर पर मुख्य अतिथि सुशील शाक्य विधायक भोजपुर लिखा था जबकि शाक्य अमृतपुर के विधायक हैं। मीडियाकर्मी बैनर की फोटो खींचने लगे तो अधिकारियों ने लाल पेन से भोजपुर काटकर अमृतपुर लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें