फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकिसा पर्यटन स्थल के विकास के लिए 200 बीघा भूमि देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा में पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए जिलाधिकारी ने तीन क्षेत्र में 18 किसानों की करीब 200 बीघा भूमि चिह्नित कर ली है। भूमि खरीदने किसानों की सहमति पर ही खरीदी जाएगी। सहमति के लिए किसानों को सूचना दे दी गई है। दो दिन बाद किसानों से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

बौद्ध तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह सोमवार को एडीएम विवेक श्रीवास्तव और एसडीएम सदर अनिल कुमार के साथ संकिसा पहुंचे। अधिकारियों ने बौद्ध स्तूप से पहले, स्तूप के दक्षिण ओर व कोल्ड स्टोर के पीछे किसानों की भूमि को पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए बेहतर पाया। कुछ किसानों ने भूमि देने के लिए सहमति भी जताई।
अधिकारियों ने निरीक्षण भवन में राजस्व निरीक्षक जबर सिंह, लेखपाल अजय शुक्ला के साथ बैठक की। एडीएम ने बताया कि तीन क्षेत्र में 18 किसानों की करीब 200 बीघा भूमि देखी गई। किसानों की सहमति से भूमि खरीदी जाएगी। उन्हें सूचना भेज दी गई है। दो दिन बाद किसानों के साथ बैैठक कर भूमि की कीमत पर चर्चा की जाएगी। पर्यटन स्थल के लिए 25 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रधान राघव दीक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित आदि साथ रहे।
विज्ञापन

इन किसानों की भूमि देखी
डीएम ने किसान अरुण दीक्षित, प्रवीण दीक्षित, प्रदीप दीक्षित, सुरेंद्र दीक्षित, रविंद्र दीक्षित, इंद्रेश दीक्षित, कुलदीप दीक्षित, अनुराग दीक्षित, रजनीश दीक्षित, शैलेंद्र दीक्षित आदि की भूमि पर्यटन स्थल के लिए देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें