फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में समझौते के लिए डेढ़ माह तक घायल को नहीं दी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चिलसरा चौकी इंचार्ज ने दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीण पर समझौते का दबाव बनाने के लिए डेढ़ माह तक बाइक वापस नहीं दी। मामला एसओ के पास पहुंचा। एसओ की फटकार के बाद घायल को बाइक वापस दी गई। उससे टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुटिया निवासी कुंज बिहारी त्रिवेदी 24 नवंबर को परिवार की एएनएम को बाइक से छोड़ने जा रहे थे। थाना शमसाबाद की चौकी चिलसरा क्षेत्र से टेंपों चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें कुंज बिहारी और एएनएम घायल हो गई थी। पुलिस टेंपो व बाइक चौकी में खड़ा करवा ली थी। कुंज बिहारी का इलाज कराया जा रहा है। परिवार के लोग चौकी पर कई बार बाइक लेने के लिए गए।
आरोप है कि चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने समझौता करने पर ही बाइक देने का दबाव बनाया। शनिवार को परिजनों ने एसओ आरके रावत से चौकी इंचार्ज की शिकायत की। एसओ के फटकारने पर चौकी इंचार्ज ने बाइक वापस कर दी। चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि उनके पास कोई बाइक मांगने ही नहीं आया। समझौता का दबाव भी उन्होंने नहीं बनाया था। उनकी बाइक दे दी और टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें