फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़ व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाकर महिलाओं की शिकायतों की त्वरित सुनवाई की व्यवस्था को जिले की पुलिस ने पहले ही दिन ठेंगा दिखा दिया। छेड़छाड़ से परेशान दो छात्राओं ने चौकी में शिकायत की, सुनवाई न होने पर एसपी को फोन लगाया फिर भी पुलिस नहीं पहुंची। थाने जाकर तहरीर दी तब सात घंटे बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जिले के थानों में शुक्रवार सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इसके पहले लगभग 8 बजे शहर कोतवाली की चौकी तिकोना के पास रहने वाली एमबीए व इंटर की छात्राओं (दोनों बहनें) से गुरुगांव मंदिर से लौटते समय मोहल्ले के युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनसे मारपीट कर भी की। छात्राओं ने बीबीगंज चौकी जाकर सूचना दी।
चौकी पर मौजूद एक सिपाही ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया। कार्रवाई न होने पर छोटी बहन ने एसपी डॉ अनिल मिश्रा के सीयूजी नंबर पर फोन किया। पीआरओ ने उठाया और मौके पर पुलिस भेजने का भरोसा दिया। दो घंटे के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई। इस पर दोनों बहनों ने मऊदरवाजा थाने जाकर छेड़छाड़ व मारपीट करने की तहरीर दी। शाम लगभग छह बजे पुलिस हरकत में आई और एक युवक को पकड़ लिया। अन्य की तलाश में दबिश दी। एसओ जेपी शर्मा ने कहा कि मामला छेड़छाड़ का है या कोई और बात है। पूरे मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें