फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल सट्टा माफिया के भाई को पुलिस ने दबोचा, बोरी में रखे मिले पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आईपीएल सट्टा माफिया के भाई को शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कई घंटे की सुरागरसी के बाद एआरटीओ कार्यालय के बाहर से दबोच लिया। वह सिपाहियों से भिड़कर रौब झाड़ने लगा। इस पर दरोगा ने उसे आड़े हाथों लिया। कायमगंज का एक युवक भी उसकी पैरवी में दलीलें देने लगा। नोकझोंक के बीच भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सट्टा माफिया के भाई की कार की तलाशी ली तो डिकी मेें एक छोटी बोरी में गड्डियों में रखे पांच लाख रुपये मिले।
विज्ञापन

पल्ला चौकी क्षेत्र निवासी सट्टा माफिया पूरे जनपद में आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगवा रहा है। पिछले दिनों नंदी सेना प्रमुख के भाई के सट्टा मामले में पकड़े जाने के बाद से वह भूमिगत हो गया था। शहर कोतवाली के छह सिपाही उसकी सुरागरसी करने में लगे थे। शुक्रवार को शहर कोतवाली का एक दरोगा व पांच सिपाही बरेली-हाईवे स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर मौजूद थे। दोपहर में एक नई कार से सट्टा माफिया का भाई वहां पहुंचा। वह कार खड़ी कर किसी का इंतजार करने लगा।
कुछ देर में कायमगंज क्षेत्र का युवक अपनी कार से आया और दोनों ने कुछ लेनदेन किया। इसी समय पुलिस ने उसे को दबोच लिया। इस पर वह सिपाहियों से भिड़ गया और कई पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर धौंस देने लगा। दरोगा ने उसे फटकारते हुए कार की चाभी लेकर तलाशी लेने लगे। इस पर कायमगंज के युवक ने दरोगा को रोकते हुए कहा कि कार उसकी है, तलाशी कैसे ले सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उसको पीछे धक्का देकर कार की डिकी की तलाशी ली। इसमें एक छोटी बोरी में नोटों की गड्डियां रखी मिलीं। पुलिस सट्टा माफिया के भाई को कार और बोरी समेत कोतवाली ले आई। सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड ने बताया कि बोरी में पांच लाख रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। रुपये कहां से आए इसकी जांच की जा रही है। रुपयों से संबंधित कागजात मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें