फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गुरुशरणम व केएम हाउस होटल के ध्वस्तीकरण के आदेश

Tue, 01 Aug 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क स्थित बसपा नेता के गुरुशरण होटल व केएम हाउस के सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को फिर ध्वस्तीकरण के आदेश कर दिए हैं। एक सप्ताह में भवन खुद न गिराने पर नगर पालिका से ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ.अनुपम दुबे फिरोजाबाद जेल में बंद हैं। उनके व भाइयों के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के तहत बसपा नेता व उनके भाइयों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। बसपा नेता के ठंडी सड़क स्थित होटल गुरुशरणम की जांच कराई तो वह तालाब व पजावा की जमीन में पाया गया। पास में ही गौरव अरोड़ा का केएम हाउस होटल भी सरकारी भूमि में मिला। जांच के बाद तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों होटलों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। इसके खिलाफ दोनों भवन स्वामियों की ओर से जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर सुनवाई की अपील की गई थी। तीसरी बार भी हुई सुनवाई के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने दोनों होटलों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में भवन स्वामियों को खुद ही निर्माण गिराने की मोहलत दी गई है। इसके बाद नगर पालिका की जेसीबी से भवन गिराया जाएगा। इस पर आने वाला खर्च भी भवन स्वामियों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें