फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी सुरेंद्र नागर की पत्नी खुशबू(31) सोमवार को मायके नेकपुर चौरासी आई थी। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। याकूतगंज के प्रधान पति वीरेंद्र ने खुशबू की मौत कर पुष्टि की। इस मामले में थाने में सूचना नहीं दी गई।
दो सफाई कर्मी निलंबित फर्रुखाबाद। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलेमपुर त्योरी के सफाई कर्मी नीरज कुमार व ग्राम पंचायत बमरुलिया के सफाई कर्मी अनिल कुमार को डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने निलंबित कर दिया है। दोनों सफाई कर्मी कई माह से ड्यूटी से गायब थे। एडीओ को 15 दिन में आरोपपत्र दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं।