फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार शोरूम का मुख्य गेट सील करने के आदेश, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 18 May 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में भू-परिवर्तन करने के बाद भी मानचित्र प्रस्तुत नहीं करने व शमन शुक्ल जमा न करने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने माई कार शोरूम का मुख्य गेट सील करने के आदेश दिए हैं। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित माई कार शोरूम के ध्वस्तीकरण के संबंध में 12 अप्रैल 2012 को आदेश दिए गए थे। इसके संबंध में शोरूम के मालिक ने अपील दायर की थी।
विज्ञापन


बोर्ड ने मानचित्र स्वीकृत कराने के संबंध में दिशा निर्देश दिए थे। परिसर के अंदर भू-परिवर्तन कराने का मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। भूखंड के सामने छह मीटर चौड़े हाईवे के मार्गाधिकार का क्षेत्र नहीं छोड़ा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग से इसकी अनापत्ति भी नहीं प्राप्त की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी ली गई अनापत्ति नहीं दिखाई गई। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से 17 दिसंबर 2022 को नोटिस जारी किया गया था।

21 अप्रैल 2023 को इसी मामले में मानचित्र प्रस्तुत कर एक सप्ताह में शमन शुल्क जमा करने के आदेश दिए गए थे। माई कार के मालिक ने वकील के माध्यम से आठ मई को शमन शुक्ल की गणना के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने प्रार्थना पत्र निरस्त कर माई कार शोरूम के मुख्य गेट को सील करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें