फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इंस्पेक्टर मोहम्मदाबाद के खिलाफ प्रकीर्णवाद दर्ज करने के आदेश

Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। न्यायालय के आदेश की अवहेलना व लापरवाही बरतने के मामले में एडीजे चतुर्थ डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने मोहम्मदाबाद एसएचओ के खिलाफ प्रकीर्णवाद दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य बनाम संतोष कुमार के मामले की सुनवाई एडीजे चतुर्थ कोर्ट में हुई। मामले में सुनवाई के लिए संतोष कुमार न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। न्यायालय ने संतोष कुमार के खिलाफ वारंट और जमानतगीरों को नोटिस जारी किए गए थे। सुनवाई की तीन तारीखें बीत जाने के बाद भी आरोपी व जमानती न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। न्यायाधीश डॉ. अनिल कुमार सिंह ने आदेश की अवहेलना करने पर नाराजगी जताते हुए मोहम्मदाबाद एसएचओ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। मोहम्मदाबाद इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रकीर्णवाद दर्ज करने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ जनवरी की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें