फर्रुखाबाद। एसीजेएम ने सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट को निरस्त कर पुनर्विवेचना करने के आदेश दिए हैं। महिला ने कोर्ट के आदेश पर पति सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली मोहम्मदाबाद के एक मोहल्ला निवासी पति रंजीत, रिषी पाल, बेचेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया उसकी शादी रंजीत के साथ हुई। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। पति सहित ससुरालीजन आए दिन गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। ऐसे में तंग आकर वह अपनी मां के पास रहने लगी।
19 जनवरी 2020 को महिला अपने वकील से मुकदमे के संबंध में प्रपत्र लेने के लिए मोहम्मदाबाद चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान यह लोग आए। उसको जबरन बोलेरो में बैठा लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर पति व रंजीत ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बेचेलाल ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। विवेचक ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। महिला के वकील ने फाइनल रिपोर्ट पर एतराज कर कोर्ट में दलीलें दीं। कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट को निरस्त कर सामूहिक दुष्कर्म की पुनर्विवेचना करके के आदेश दिए।