फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हादसे में गर्भवती की मौत में ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। आलू लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से सोमवार को गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। महिला के जेठ ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रुखइया निवासी धर्मेंद्र की गर्भवती पत्नी शिखा (22) जेठ पुष्पेंद्र के साथ कायमगंज में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद गांव वापस जा रही थीं। अचरा रोड पर गांव शिवरई मठ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर उन्होंने बाइक साइड में कर ली। ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से टक्कर मार दी। इससे नौ माह की गर्भवती शिखा की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुष्पेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अभिषेक निवासी ग्राम मगटई थाना मेरापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें