फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पर्यटन विभाग के कार्यों की कमेटी से जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जिले में हो रहे 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन विभाग के कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर कमेटी से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह को 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रगति खराब मिली। इसमें उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, सीएनडीएस, राज्य निर्माण, श्रम विकास सहकारी संघ व पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के कार्य की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटन विकास निगम के सभी कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे तो जिलाधिकारी ने समिति बनाकर जाच कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें