फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध

Tue, 18 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे में भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुरानी डीपीआर के हिसाब से ही लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

खिमसेपुर नगर पंचायत से जुड़े गांव नगला बाग रठौरा व सलेमपुर निवासी विवेक दीक्षित, धर्मेंद्र कुमार, जगदीश सिंह, उदयवीर सिंह, नितेश कुमार, रिव कुमार आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मांग की कि मोहम्मदाबाद नगर पंचायत के सर्किल रेट के हिसाब से यदि ग्रामीणों को अधिग्रहण में मुआवजा दिलाया जाए, इससे किसान दूसरे स्थान पर भूमि खरीद सकें।
उन्होंने मांगों के संबंध में एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रभाकांत मिश्र, संजू अग्निहोत्री, राजपाल सिंह, रतीराम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें