फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही हंगामा, कई ने दिया इस्तीफा

Tue, 03 Jul 2018 11:52 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा के सामने ही नारेबाजी और हंगामा कर मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली को पार्टी से निकालने की मांग कर दी। मंच पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज भी हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रदेश अध्यक्ष ने जांच कराने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की, इसके बावजूद जिला महासचिव, मंडल जोन इंचार्ज और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक शुरू होते ही कार्यकर्ताओं ने कानपुर-लखनऊ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि नौशाद अली पैसे लेकर पद बांट रहे हैं। इसी का नतीजा है कि सात-आठ माह में तीन बार जिलाध्यक्ष बदले गए, जो कार्यकर्ता सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें सम्मान नहीं मिल पा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय भास्कर को भी हटाने की मांग की। वालंटियर फोर्स ने कार्यकर्ताओं को जैसे-तैसे मंच से नीचे उतारा। जिला प्रभारी नितिन गौतम ने आरोप लगाया कि तीन-चार दिन पहले नौशाद अली ने उन्हें भी बिना कोई कारण बताए जिला प्रभारी पद से हटा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को उनकी शिकायत की जांच कराने का आश्वासन देकर शांत कराने की कोशिश की, इसके बावजूद तीन पदाधिकारियों जिला महासचिव अवशेष गौतम, मंडल जोन इंचार्ज दुर्गेश कनौजिया और विधानसभा क्षेत्र सदर अध्यक्ष अवधेश गौतम ने पदों से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें