कायमगंज। डेढ़ माह पूर्व कोविड एल 2 अस्पताल बनी कायमगंज सीएचसी में सोमवार से ओपीडी सेवाएं शुरू होंगीं। पंजीकरण काउंटर पर मरीज के पहुंचने से पहले थर्मल सकेनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर की जांच से गुजरना होगा।
कोरोना की दूसरी लहर में सीएचसी के ओपीडी परिसर में 25 अप्रैल को ओपीडी सेवाएं स्थगित कर 20 बेड का कोविड एल 2 अस्पताल बना दिया गया था। करीब डेढ़ माह से यहां ओपीडी सेवाएं बंद थीं। अब संक्रमण थमने के बाद सामान्य मरीज इधर उधर भटक रहे थे। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया सोमवार से एल 2 अस्पताल से सेवाएं स्थगित कर ओपीडी सेवाएं चालू करने का निर्देश मिला है। सोमवार से ओपीडी की सभी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।