फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सपा, बसपा पर किए तीखे प्रहार

Thu, 14 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कायमगंज पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू ने कहा कि पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस उनसे वसूली करती है। उन्होंने सपा सरकार करारे कटाक्ष किए। आरोप लगाया कि अपराधियों के दबाव में पुलिस कार्य कर रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर राजीव सिंह, डा. बीडी शर्मा, विमल कटियार अमर सिंह खटिक, ऋषि पाल सिसौदिया, अवधेश कुमार, वीरेंद्र कठेरिया, अरविंद तिवारी, मुन्नी अंबेडकर, आदेश अगिभनहोत्री, अशोक राजपूत, सुधीर गंगवार, संतोष दिवाकर, मनोज गंगवार, डा. सीपी निर्मल, सुरेंद्र कठेरिया, राजमंगल दीक्षित, प्रवेश कोरी, प्रदीप सक्सेना और सुधीर गंगवार आदि मौजूद रहे। इधर,कंपिल थाना परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि सपा में गुंडई हो रही है। चारों ओर लूट-खसोट मची है। बसपा पर करारे प्रहार करते हुए टिकट बेचने का आरोप लगाया।

प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि यूपी में आगामी सरकार भाजपा की होगी। चेयरमैन विजय गुप्ता ने कहा कि गरीबों की जगह कब्जामुक्त कराई जाएंगी। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा कि थानों में लूट-खसोट बंद हो क्योंकि आने वाली भाजपा सरकार में इसका हिसाब लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में कमल का फूल खिलेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुशील शाक्य, सीपी निर्मल, विमल कटियार, संतोष दिवाकर, अमर सिंह खटिक, वीरेंद्र कठेरिया, आलोक राजपूत, अवधेश मिश्र और राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मंडल अध्यक्ष कोकरन राजपूत की अध्यक्षता में थाने में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस अवसर पर सुनील रावत, रुपेश गुप्ता, हेमचंद्र राजपूत, अमर सिंह खटिक, वीरेंद्र कठेरिया, गिरीशचंद्र राजपूत, राजू शर्मा और सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें