फर्रुखाबाद में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का मास्टर डाटाबेस एवं आवेदन पत्रों को ऑनलाइन करने में कई गलतियां स्कूल के माध्यम से होती हैं। इन गलतियों को सुधारने के लिए डिग्री कालेज के प्राचार्य, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, छात्रवृत्ती प्रभारी व कंप्यूटर आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नोडल अधिकारी जीआईसी फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य सुनील कुमार कटियार ने बताया कि 20 जुलाई को दस बजे आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में ब्लाक कमालगंज क्षेत्र के डिग्री कालेज, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, कंप्यूटर आपरेटर और छात्रवृत्ति प्रभारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नोडल अधिकारी ने आरपी डिग्री कालेज के प्राचार्य को शिक्षकों के बैठने और विद्यालय को सैनिटाइज कराने के लिए पत्र लिखा है।