फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक नलकूप फेल, दूसरा खराब, पानी के लिए 15 हजार लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिम्मेदारों की लापरवाही का ही नतीजा है कि रेलवे स्टेशन परिसर में चार दिन से 15 हजार लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। एक नलकूप फेल हो गया और दूसरा खराब पड़ा है। लिहाजा टैंकर मंगवाकर खानापूर्ति की जा रही है। अधिकारी नई बोरिंग कराने में जुटे हैं। परिसर में एक भी हैंडपंप न होने से दिक्कत अधिक गहरा गई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पांच प्लेटफार्म, मालगोदाम, जीआरपी, आरपीएफ, एसएस समेत सभी दफ्तरों, अधिकारियों व कर्मचारियों की कालोनियों में पेयजलापूर्ति के लिए दो ओवरहेड टैंक बने हैं। इनमें दो नलकूपों से आपूर्ति की जाती है। रेलवे स्टेशन पर रोजाना 10 हजार से अधिक यात्रियों का आना-जाना होता है। 23 अगस्त की रात में एक नलकूप फेल हो गया। दूसरे का मोटर खराब हो गया। इसके बाद से पूरे स्टेशन परिसर में पेयजलापूर्ति ठप हो गई।
प्लेटफार्मों पर लगी टोेंटी, वाटर कूलर, शौचालय में भी पानी नहीं है। हालात ऐसे हैं कि कालोनी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए टैंकर मंगवाकर कालोनी में पानी की खानापूर्ति की जा रही है। ट्रेन आने पर पानी की खातिर दौड़ लगाने वाले यात्री मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

-अचानक दोनों नलकूपों में खराबी आ गई। इसमें एक फेल हो गया है। उसके लिए बोरिंग कराई जा रही है। दो दिन और लगने की बात कही जा रही है। फिलहाल टैंकर की व्यवस्था की गई है। उम्मीद है कि दो दिन में पानी की दिक्कत दूर हो जाएगी।
-योगेंद्र शाक्य, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद
-
फोटो-25, नीलम
रेलवे कालोनी की नीलम ने बताया कि पानी के लिए बेहाल हैं। मंगलवार को चौथा दिन है। सुबह घरेलू काम में देरी होती है। बच्चों को स्कूल और परिजनों को ड्यूटी जाने में दिक्कत है। कोई सुनने वाला नहीं है।
फोटो-26, नरेंद्र कुमार यादव
रेल कर्मी नरेंद्र कुमार यादव कहते हैं कि जिम्मेदारों को सोचना चाहिए कि कालोनी और प्लेटफार्म पर कुछ हैंडपंप लगवा दें, तो ऐसे वक्त पर काम आ जाएं। ड्यूटी जाने में भी दिक्कत हैं। टैंकर आने पर लाइन लगानी पड़ती है।
फोटो-27, रेखा
रेखा कहती हैं कि एक इमरजेंसी के लिए नलकूप होना चाहिए। जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से एक साथ खराबी आई है। अब तकनीकी दिक्कतों कोे शीघ्र दूर करके पेयजल शुरू किया जाए।
फोटो- 28, अमित कुमार मीना
अमित कुमार मीना ने बताया कि पानी न मिलने से न तो समय से खाना मिल पा रहा और न ही स्नान आदि हो पाता। प्लेटफार्म पर यात्रियों को परेशानी है। वह लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।
-
बोतलें लेकर टोंटी से मायूस लौटा यात्री
फोटो- 24,
कासगंज के अमित सिसौदिया गांधी धाम एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के रुकते ही वह दो बोतलें लेकर डिब्बे से पानी लेने उतरे। टोंटी तक पहुंचने के बाद वह मायूस होकर लौट गए। बताया कि हैंडपंप होता, तो दो घूंट पानी मिल पाता। डिब्बे में बच्चे पानी के लिए परेशान हैं।

-अचानक दोनों नलकूपों में खराबी आ गई। इसमें एक फेल हो गया है। उसके लिए बोरिंग कराई जा रही है। दो दिन और लगने की बात कही जा रही है। फिलहाल टैंकर की व्यवस्था की गई है। उम्मीद है कि दो दिन में पानी की दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

-योगेंद्र शाक्य, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें