कमालगंज। एक दिसंबर को द्वितीय चरण के चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस बल के साथ अतिसंवेदनशील गांवों में रूट मार्च किया। एक हजार घरों के दीवारों पर लाल कार्ड चस्पा किया। आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर मुचलके पर छोड़ दिया।
टीम ने फतेहउल्लापुर, फतेहपुर रावसाहब, कोहटा, सियापुर, नगला खेमरैगाई, नौसारा, दलेल नगर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में रूट मार्च किया। इस दौरान प्रचार सामग्री हटवाई गई। चुनाव मेें गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर पुलिस ने आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने से शाम को पांच से दस लाख रुपये का निजी मुचलका भरने के बाद छोड़ दिया गया। ब्लाक क्षेत्र के गांवों में जिन परिवार के सदस्यों पर चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की पुलिस को आशंका है। उनके घरों के बाहर दीवारों पर पुलिस ने लाल कार्ड चस्पा कर दिया है।