फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल फुंकने से एक हजार घरों की बत्ती गुल

Sun, 24 May 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन के नीचे पड़ी विद्युत उपकेंद्र के प्रथम फीडर की केबिल फुंकने से शनिवार देर रात तकरीबन एक हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। चार महीने पहले चीनी मिल के पास केबिल फुंकने के बाद कंपिल फीडर की केबिल सेे सप्लाई दी जा रही थी। 14 मई को इसके फुंकने पर इसे ही फिर से जोड़कर सप्लाई का जुगाड़ कर दिया गया था। ये जुगाड़ देर रात धड़ाम हो गई। माना जा रहा है कि दो दिन तक बिजली का संकट रहेगा। हालांकि एसडीओ ने 24 घंटे में सप्लाई
विज्ञापन


शुरू करने का भरोसा दिया है।चार महीने पहले नगर के प्रथम फीडर की केबिल चीनी मिल के पास फुंक गई थी। इस पर अधिकारियों ने कंपिल फीडर की केबिल से जोड़कर नगर क्षेत्र की सप्लाई शुरू कर दी थी। रेलवे ट्रैक के नीचे से नई केबिल डलवाने को लेकर विभागीय अधिकारियों ने प्रयास नहीं किया। जुगाड़ से बिजली सप्लाई कराते रहे। 14 मई को कंपिल फीडर की केबिल भी गर्मी में अधिक लोड से फुंक गई। कर्मचारियों ने इसी केबिल काट कर जोड़ा और सप्लाई

शुरू कर दी थी। हालांकि कर्मचारियों ने इस जुगाड़ के ज्यादा दिन काम करने को लेकर संदेह जता दिया था। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। तीसरी बार फाल्ट आने पर विभागीय अधिकारियों ने रेलवे लाइन के नीचे से केबिल डलवाने के लिए रेलवे विभाग से खुदाई की अनुमति ली। केबिल डालने के लिए खुदाई चल रही थी कि शनिवार की रात केबिल फुंक गई। इससे एक दर्जन से अधिक गांव और शहर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


24 घंटे बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने एसडीओ और जेई के मोबाइल पर फोन किया। पोन रिसीव नहीं हुआ। पता करने पर एसडीओ जेराम का कहना था कि सोमवार तक दूसरी केबिल डलवाने का काम पूरा हो जाएगा और 24 घंटे के अंदर नगर की बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
 
इन क्षेत्रों में छाया अंधेरा
कायमगंज। जुगाड़ से चल रही बिजली सप्लाई शनिवार देर रात धड़ाम हो गई। इस कारण मोहल्ला लालकुंआ, कूंचा, गंगादरवाजा, बगिया, पाठक, सधवाड़ा, नई बस्ती, जटवारा, नुनहाई, लोकमन, नोनियमगंज, लोहाई, श्यामागेट, बजरिया, मुख्य चौराहा, गल्ला मंडी आदि मोहल्लों के अलावा इससे जुडे़ गांव कटरा रहमत खां, मऊरसीदाबाद, कलांखेल, कुबेरपुर,

गऊटोला, टिलियां, प्रेमनगर, चिलौली, लालपुर, अहियापुर, मेंहदीबाग, बड़ा बाजार समेत तीन शीतगृहों की बिजली भी ठप हो गई है। इसी फीडर में विधायक अजीत कठेरिया के गांव जौंरा, रायपुर, मुडौल, भगौतीपुर, मुबारकनगर  में बिजली सप्लाई होती है। केबिल फुंकने से विधायक के गांव की भी बत्ती गोल हो गई है।

पानी की समस्या गहराई
केबिल फुंकने से शहरी इलाके में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। बिजली ने होने के कारण पालिका की ओर से होने वाली पानी की सप्लाई ठप है। गांव व शहरी क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें