फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक स्कूली वाहन सीज, एक का चालान

Sat, 22 Nov 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्कूली वैन में आग लगने की घटना के बाद से परिवहन विभाग स्कूली वाहनों के साथ ही ओवरलोड वाहनों की लगातार चेकिंग कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभियान चलाकर एआरटीओ ने दो स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की। एक वाहन को सीज कर दिया। 49600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ सुभाष राजपूत ने शहर क्षेत्र में स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। स्कूली वाहनों को रोककर उनकी फिटनेस, परमिट, गैसकिट आदि की जांच की। जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर एक स्कूल वैन को सीज कर दिया गया। वाहन पर 25900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं दूसरे स्कूली वाहन का चालान कर 23700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि दो स्कूली वाहनों को अनियमितता मिलने पर 49600 रुपये जुर्माना लगाया गया है। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें